Header Ads Widget

युवा रंगकर्मी पंकज राय पर किया गया जानलेवा हमाला



न्यूज़ डेस्क। पटना कल रात करीब आठ बजे युवा रंगकमर्मी पंकज राय पर स्मैक खोरो ने गांधी मैदान,पटना,गेट न: 10 पर मोबाईल छिनछोरी की।पंकज भाग कर आशियाना गैलेक्सी,प्रयास संस्था के पास आया।वह सब वहां भी आ धमके और बुरी तरह पीटा और उसके स्कुटी को झतिग्रस्त कर दिया।उन सब स्मैकरो का आशियाना गैलेक्सी के पीछे ही अड्डा है।शाम होते हीं वहां जुटने लगते है।डर और भय से कोई बोलता नहीं है।गार्ड कहना है,मै अपना आदमी निहत्थे क्या कर सकता हुं?आस-पास के दुकानदार भी भय से कुछ नहीं बोल पाते है।पास ही प्रयास में लड़के-लड़कियों का रिहर्सल के दौरान आना-जान होता है।कभी भी बुरी घटना घट सकती है।

मै स्थानिए प्रशासन से वहां से गुंडो-स्मकरो का अड्डा को खत्म करने और कल रात वाली घटना में संलिप्त लोगो की अबिलंब गिरफ्तारी की मांग करता है।वैसे कल रात ही रंगकमर्मी मनिष महिवाल और कई रंग साथी की पहल पर पुलिस आई।पर तब तक देर हो चुकी थी।वहा़ चाय वाले बैजू और उसके लड़के से स्मकरो के बीच -बचाव के दौरान झड़प भी हुई,मगर वह सब धमकी देकर, पुलिस के आने के पहले जा चूके थे।

मै इस घटना की पुरजोर विरोध करता हुं और वहां से स्मकरो-गुण्डो का अड्डा समाप्त करने की प्रशासन से गुहार लगाता हुं।