अररिया/SON OF SIMANCHAL GYANMISHRA:-
कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, सोनिया, राहुल हाय हाय चन्नी सरकार को बर्खास्त करो आदि नारों उदघोष करते हुए पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक से आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को देर संध्या अपने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत स्थानीय गोढियारे चौक पर नगर अध्यक्ष किशनशर्मा के अगुवाई में कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका ओर जमकर कांग्रेस विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुतला दहन में उपस्तिथ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार भाजपा नगर अध्यक्ष रजत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस इरादतन हत्यारी पार्टी है। जिसने ओछी राजनीतिक मानसिकता का परिचय दिया है पंजाब की सरकार ने ना सिर्फ विकास पुरुष ने पीएम मोदी के सुरक्षा से समझौता किया बल्कि विकास का रास्ता रोकने की शर्मनाक कोशिश हुई ये पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और निंदनीय है। कहा कि पाकिस्तान, खालिस्तान और सोनिया गांधी की मिलीभगत से देश के प्रधान सेवक की हत्या करने का साजिश था यही कारण है कि सुरक्षा में सेंधमारी के समय मुख्यमंत्री द्वारा कॉल रिसीव नही करना, पीएम के साथ राज्य के प्रमुख अधिकारियों का नही चलना राहुल गांधी का विदेश में गुप्त मीटिंग करना, देश के सामने कांग्रेस का पोल खोलती है।मौके परनगर अध्यक्ष किशन शर्मा,सतीश कुमार शर्मा पूरण कुमार साह करण कुमार गोलू कुमार अमित कुमार शुभम कुमार राय मनीष कुमार वर्मा राजकुमार वर्मा, नगर अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा आनंद कुमार साह अभिषेक कुमार नागेश्वर कुमार साह ,राजेश कुमार, मीडिया प्रभारीराजेश्वर कुमार किशन कुमार शर्मा नवीन केसरी,प्रमोद कुमार साह सहित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने तथा दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।