न्यूज़ डेस्क। जमुई में नव निर्वाचित मुखिया जय प्रकाश प्रसाद उर्फ प्रकाश महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लोगों में आक्रोशित इतना था कि पुलिस की दो गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया साथ ही घटना से गुस्साएं लोगों ने हाइवे को जाम कर दिया।
पुरी घटना लछुआड़ा थाना क्षेत्र के दरखा मोड़ की है, जहां अलीगंज प्रखंड के दरखा पंचायत से प्रकाश महतो मुखिया पद पर निर्वाचित हुए थे। जिनकी सरेआम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।अपराधियों ने मुखिया को तीन से चार गोलियां मारी है। लहुलूहान स्थिति में मुखिया को आनन फानन में नवादा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद स्थानिय लोगों में प्रशासन के खिलाफ नारबाजी कर रहे हैं। घटना के संबंध में एसडीपीओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद उपद्रवियों ने फायरिंग भी की है। जबकि उग्र लोगों की पत्थरबाजी में सिकंदरा थानाध्यक्ष जीतेंद्र देव दीपक सहित कई जवान जख्मी हो गए हैं। फिलहाल हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.