Header Ads Widget

पितर पुष्पांजलि पुरस्कार वितरित



मधुबनी से आशीष झा की रिपोर्ट।

कुंजन सच्ची बासुदेव टूना ट्रस्ट के संस्थापक सूबेदार विनोदानंद झा ने अपने कन्हौली स्थित घर पर समस्त परिवार के साथ पितर- पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। पारिवारिक सदस्यों ने बढ़ चढ़कर कर भाग लिया। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त उक्त ट्रस्ट के संस्थापक श्री झा ने पितर के बारे में कहा कि 15 दिनों के लिए पितर पृथ्वी पर आते हैं और अपने परिवार वालों पर स्नेहाशीर्वाद की वर्षा करते हैं, जिसमें सिक्त होकर लोग अपने जीवन को धन्य कर पाते हैं।



         मौके पर कुछ मेधावी छात्रा, विधवा व असहायों को आर्थिक मदद स्वरूप 5000 रुपये दिये गये। लाभ पाने वालों में नेहा, कल्याणी, कुलानंद मिश्र, विधवा चंपा शामिल हैं।

          उन्होंने बताया कि समाज के लोगों को असहायों के बीच इसी प्रकार पितर- पुष्पांजलि -पुरस्कार नाम से यथासंभव राशि का वितरण करना चाहिए। ऐसा करने से समाज के कमजोर लोगों को सम्बल प्राप्त होता है और पितरों की आत्मा भी संतृप्त होती हैं।

        इसी मान्यता के आधार पर इस ट्रस्ट के संस्थापक ने कुंजन, सच्ची, वासुदेव, टूना के नाम से असहायों की सहायता की। ट्रस्ट को चलाने के लिए उन्होंने कहा कि हमलोगों के परिवार में जितने लोग हैं सब मिलकर ट्रस्ट में दान करते हैं।      

              परिवार के सदस्यों ने पितर के नाम से जल तर्पण व पुष्प अर्पण किये। संस्थापक ने रघुनाथ झा, बृजनाथ, लोकनाथ, सीए अजीत झा, भवेश,अनूप आदि के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।