मतदाता मालिक के सम्मान की रक्षा करूंगी - जिला परिषद् क्षेत्र संख्या 18 की प्रत्याशी सरिता कुमारी, लदनियां



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड की जिला परिषद् क्षेत्र संख्या 18 से चुनावी मैदान में उतरी धीर, गंभीर, कर्मठ, सर्वाधिक योग्य व ईमानदार प्रत्याशी सरिता कुमारी ने चुनाव प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ एकहरी, कुमरखत पूर्वी, कुमरखत पश्चिमी, महथा, डलोखर आदि पंचायत के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से कहा कि रेल इंजन चुनाव चिह्न व नाम के सामने के बटन दबाकर आप हमें वोट दें, हम आपकी सभी अपेक्षाएं पूरी करेंगे। महिला व युवाशक्ति को बढ़ावा देने के लिए गांव स्तर पर योजनाएं बनाई जाएंगी। 

अपने निवेदन में उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से जिला परिषद् सदस्य बनने का सौभाग्य प्राप्त होता है, तो जनता की राय से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल आदि की दिशा में पारदर्शिता व ईमानदारी से काम होगा। समर्थकों में रामसेवक मंडल, प्रमोद सदाय, सच्चिदानंद कुशवाहा, दिनेश दास, विजय कुमार सिंह, देवू यादव, रामविलास महतो समेत सैकडों लोग शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ