अनंतचतुर्दशी पर अनंतकथा सुनने से दूर होती हैं अनंत बाधाएं



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड के लोगों ने रविवार को अनंतचतुर्दशी पर श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा की। बच्चों के साथ महिलाएं पूजासमिधा के साथ पूजन स्थल पर पहुंचीं। मान्यतानुसार इस अवसर पर की गई पूजा भगवान विष्णु को समर्पित होती है।

व्रतियों ने सुख व समृद्धि के लिए पंडितों से भगवान अनंत की कथा सुनी। भगवान अनंत की पूजा व कथा सुनने के लिए गांव स्तर पर एक जगह की जानेवाली व्यवस्था की परम्परा आज भी कायम दिखी। भक्तिपरक लोकगीत से वातावरण सुखद हो गया। लोगों ने बांहों पर अनंत सूत्र बांधे। 

पंडितों के अनुसार अनंतसूत्र सुरक्षा कवच है, जो हमें अनंत बाधाओं से सुरक्षित रखते हैं। पंडित विन्देश्वर प्रसाद ने कहा कि उनकी ही कृपा से सब काम हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ