Header Ads Widget

गजहरा की अंजू को मिला राज्य पुरस्कार



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

राज्य पुरस्कार पाने वाले बीस कलाकारों में शामिल लदनियां प्रखंड के गजहरा गांव की अंजू देवी मिश्र को पटना स्थित बिहार म्यूजियम में उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के द्वारा सम्मानित किया गया। वर्ष 2017 - 18 के लिए मधुबनी पेंटिंग में योगदान के मद्देनजर इस पुरस्कार के लिए उनका चयन किया गया था। यह राज्य पुरस्कार पाने वाली प्रखंड की पहली कलाकार है।

पेंटिंग के क्षेत्र में उसने मधुबनी दरभंगा, पटना समेत देश के विभिन्न प्रदेशों के हजारों प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया है। नेपाली सांसद के आग्रह पर उसने नेपाल में भी सैकड़ों प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया था। प्रशिक्षित सैकड़ों महिलाएं रोजगार पा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाशक्ति को आत्मनिर्भर बनाना उनके जीवन का लक्ष्य रहा है। लोगों ने इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में कौशल मिश्र, वीरेन्द्र झा, रामचरित्र सिंह, डॉ. सत्यनारायण सिंह, वंदना झा, भोगी यादव, सुनील पासवान, खोजी झा, जीवू झा समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।