नवगछिया - जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय नवगछिया में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को दोपहर एक बैठक आहूत की गई. इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान एवं संचालन जिला प्रधान महासचिव संजय कुमार मंडल ने किया. राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कल ही दिनांक 7 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा प्रदेश के सभी मुख्यालय में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा. राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार जातीय जनगणना कराने में पीछे हट रही है. आरक्षण में बैकलॉग व्यवस्था को लागू नहीं करना चाहती है. मंडल कमीशन को भी नजरअंदाज कर रही है. इस संदर्भ में जिला राष्ट्रीय जनता दल का के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण कल दिनांक 7 अगस्त 2021 को राजद के सभी कार्यकर्ता नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे. इस बैठक प्रदेश नवगछिया जिला राजद के पर्यवेक्षक अशोक कुमार चंद्रवंशी भी मौजूद थे. वही उनके साथ पूर्व सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, सरोज यादव नवगछिया, नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे, मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष गौरी शंकर यादव, नरेश यादव इत्यादि मौजूद थे.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर