नवगछिया प्रतिनिधि - कटिहार बरौनी रेलखंड पर नवगछिया स्टेशन के जख बाबा स्थान के पास देर शाम भवानीपुर गांव के ननकू यादव की पत्नी 27 वर्षीय महिला वीणा देवी का क्षत विक्षत शव बरामद किया गया है. परिजनों ने बताया कि पति की प्रताड़ना से अजीज हो कर वीणा ने आत्महत्या कर ली है. हालांकि रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर देर शाम परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस मामले में छानबीन करने की बात कह रही है. मृतिका के परिजनों ने बताया है कि दो दिनों से वीणा देवी का उसके पति के साथ झगड़ा हो रहा था. सोमवार को वह मायके जाने के बहाने घर से निकली थी. कुछ देर बाद ही जख बाबा स्थान के पास शव होने की बात सामने आयी. जिसके बाद परिजन घटना स्थल की ओर रवाना हुए. मृतिका अपने पीछे दो पुत्रों चार वर्षीय इंदल कुमार, छः वर्षीय सुधांशु कुमार और नौ वर्षीय पुत्री शांति कुमारी को पीछे छोड़ गयी है. रेल थनाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- _गया जी
- _पटना
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.