SON OF SIMANCHAL GYAN MISHRA
फारबिसगंज विधानसभा अंतर्गत नगर परिषद फारबिसगंज के काली मेला ग्राउंड में सरकारी भूमि पर वर्षो से रह रहे महादलित परिवारों के घरों को हटाया जा रहा है। जहाँ पर प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण होना है , पीड़ित परिवार के लोगों ने विधायक जनसंपर्क कार्यालय पहुंच कर अपने आवास व्यवस्था हेतु एवं घरों को स्थानांतरित करने के लिए समय की मांग भाजपा विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी से किया गया।
विधायक श्रीकेसरी ने संबंधित अधिकारियों से बात कर सभी पीड़ितों को आवास एवं घर स्थानांतरित करने हेतु समय देने को कहा।
मौके पर अमन मरिक, गड़डू मरिक, रणजीत मरिक, अर्जुन मरिक, परमेश मरिक, अरुण मरिक, सुभाष मरिक, मनोज मरिक, अरविंद मरिक, विनोद मरिक, प्रमिला देवी, उषा देवी, रानी देवी, रेणु देवी, मलती देवी, प्रमिला देवी, उर्मिला देवी, रौशन खातून, पिंकी मोसोमत, नीलम देवी, बुलबुल देवी, रशो देवी, रुवी देवी, शारदा देवी, प्रमिला देवी, अनिता देवी, मनीषा देवी, शांति देवी मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.