नवगछिया - जदयू के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के एक अगस्त को नवगछिया आने की सूचना पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यक्रम की सफलता के लिए बैठक कर रणनीति तैयार किया है. जदयू में वापसी और केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उपेन्द्र कुशवाहा नवगछिया जदयू के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. इस संबंध में जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह बताते हैं कि उपेन्द्र कुशवाहा का नवगछिया से लगाव रहा है. पूर्व में भी पार्टी की मजबूती और सांगठनिक कार्य को लेकर उपेंद्र कुशवाहा नवगछिया आ चुके हैं. पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि शुक्रवार को भी मारवाड़ी धर्मशाला नवगछिया में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई. मारवाड़ी धर्मशाला में एक अगस्त को रात्रि प्रवास और दो अगस्त को दिन के 9:30 बजे के प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं. उपेन्द्र कुशवाहा के करीबी हिमांशु पटेल ने शुक्रवार को जदयू जिलाध्यक्ष से मुलाकात कर तैयारी का जायजा लिया है. मौके पर सुशील कुमार सिंह, मीडिया सेल जिला संयोजक प्रिंस पटेल, रुपक पटेल, सुमन कुमार प्रसून, सुमित कुमार मौजूद थे.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _गया जी