नवगछिया - जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप ने संगठन विस्तार करते हुए नवगछिया जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार को उनकी कर्तव्यनिष्ठता और सक्रीयता को देखते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंप दी है. वहीं प्रिंस पटेल को नवगछिया जदयू मीडिया सेल जिला संयोजक की जिम्मेदारी मिली है. दोनों युवा चेहरे हैं और काफी सक्रिय हैं. ज्ञात हो कि रवि कुमार दो बार मीडिया सेल जिला संयोजक रहे, 2019 में सर्वश्रेष्ठ जिला संयोजक का सम्मान मिला और फरवरी 2021 से मुख्य जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. वहीं प्रिंस पटेल छात्र जदयू नगर अध्यक्ष, कार्यकारी छात्र जिलाध्यक्ष और सह मीडिया सेल जिला संयोजक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. मौके पर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल, जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास, महिला जदयू लोकसभा प्रभारी सोनी कुमारी सिंह, मुन्ना भगत, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, शिवशंकर चौधरी,युवा जिलाध्यक्ष नवीन निश्चल, सवर्ण के जिलाध्यक्ष निलाभ चौधरी, पुष्पक सिंह, अतिपिछड़ा प्रदेश सचिव नितीश निराला, सेवा दल जिलाध्यक्ष मुरारी मंडल, फैयाज आलम, अमर कुमार, छात्र जिलाध्यक्ष अमन कुमार, युवा नेता राहुल कुमार, समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- _गया जी
- _पटना
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.