नवगछिया - नवगछिया जदयू जिला कार्यालय नवगछिया में कुशेश्वर स्थान के विधायक शशिभूषण हजारी और महिला जदयू जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित हुई. जदयू कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर और पुष्प अर्पित कर दोनों दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया. जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा है इनके निधन से जदयू परिवार शोकाकुल है और पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है. विधायक शशिभूषण हजारी के निधन से पूरे बिहार के जदयू कार्यकर्ता शोक से उबरे भी नहीं थे कि महिला जदयू नवगछिया की जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह के निधन ने हम सब को झकझोर दिया है. जिला प्रवक्ता रवि कुमार के अनुसार अंजनी सिंह महिला कार्यकर्ताओं में नवगछिया जदयू के लिए मजबूत स्तंभ थी. उनके निधन के बाद फिलहाल संगठन में शून्यता की स्थिति उत्पन्न हो गई है. शोकसभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलशन मंडल, सुबोध साह, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद राजा, मीडिया सेल के प्रिंस पटेल व रुपक पटेल, अतिपिछड़ा के प्रदेश सचिव अजय चौधरी, सेवा दल जिलाध्यक्ष मुरारी लाल, समाज सुधार सेनानी जिलाध्यक्ष प्रकाश राय, छात्र जिलाध्यक्ष अमन कुमार आनंद, महिला नेत्री सोनी देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
नवगछिया युवा जदयू के द्वारा शोक सभा का आयोजन
शनिवार के दिन वेल्डन फ्यूचर कोचिंग सेंटर कासिमपुर कदवा में युवा जदयू जिला अध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया. युवा जिला अध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल ने कहा अंजनी सिंह पार्टी की मजबूत ,कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता थी. उनके चले जाने से नौगछिया युवा जदयू पूरी तरह मर्माहत है. वह नारी शक्ति की मिसाल के रूप में याद की जाएगी। मौके पर उपस्थित जिला महासचिव साजन कुमार सिंह , जिला उपाध्यक्ष विनीत कुमार विद्यार्थी, जिला सचिव राजीव कुमार, गौतम कुमार यादव,नवगछिया युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राज, गौरव कुमार गुड्डू ,कुंदन कुमार ,संजीत कुमार ने बारी बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.