मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड मुख्यालय बाजार की एन एच सड़क पर रविवार को राजद कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष झमेली राम की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थ समेत अन्य उपभोक्ता वस्तुओं के बेरोकटोक बढ़ते दाम, बढ़ती आपराधिक घटनाएं, अफसरशाही, किसानों के हित की अनदेखी जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व पीएम मोदी का पुतलादहन दहन किया।
ग्रामीण कार्यकर्ताओं को परम्परागत बैलगाड़ी से प्रदर्शन में शामिल होते देखा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजद सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक गैरबराबरी को मिटाने की दिशा में लड़ाई लड़ता आ रहा है। ईमानदारी से लोगों की सेवा में लगा हुआ है। जिप सदस्य रामाशीष पासवान ने लालू यादव के द्वारा लड़ी गई सम्पूर्ण लड़ाई की जानकारी लोगों को दी। प्रणव कुमार पप्पू ने लालू प्रसाद के उतराधिकारी तेजस्वी यादव में अपनी आस्था प्रकट की। मौके पर भोगेन्द्र यादव, विजय राय, पप्पू यादव, भोगी यादव, मोहम्मद नूरैन आलम, श्याम लाल ठाकुर, रामकुमार यादव, राजेन्द्र यादव, विनोद यादव, रामनाथ यादव, रामनाथ यादव, अमर साह, देवन यादव, मुकेश यादव, रामकुमार राय समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.