मधुबनी से आशीष झा की रिपोर्ट।
रहिका प्रखंड क्षेत्र के कई गांव बाढ़ के पानी से चौतरफा घिर चुका है। गुरुवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद जीवछ नदी में और अधिक उफान आ गया। इस पानी की वजह से करीब बीसियों गांव जलमग्न हो गए। प्रखंड क्षेत्र के नाजीरपुर, कनैल, सेराम, सौराठ, इजरा, मलंगिया, जगतपुर सप्ताह मारड़, मिठोली, सतलाखा रहिका हुसैनपुर सहित 20 से अधिक गांव चारों तरफ पानी से घिर चुका है। इस आफत की बारिश में सबसे अधिक किसानों को नुकसान हुआ है। किसानों के धान के बिचड़े व रोपी गई धान भी पूरी तरह से डूब चुकी है। इस दौरान कई ईट भट्ठे भी पानी में गिर कर बंद हो चुके हैं। किसानों का कहना है कि अब ना तो धन रोकने के लिए उनके पास बिचरे ही बचे ना रोपनी की गई धान ऐसे में अब साल भर कैसे गुजर चलेगा।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.