Header Ads Widget

बासोपट्टी थाना पुलिस ने पूर्व आगजनी मामले के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार.. वर्षों से चल रहा था आरोपी फरार



मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।

थाना पुलिस के द्वारा पूर्व आगजनी मामले के आरोपी को हिरासत में लिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार कांड संख्या 188/12 मामला दर्ज किया गया था।बासोपट्टी थानाध्यक्ष ने बताया कि यह आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।हालाकि इस नामजद अभियुक्त को पकड़ने के बासोपट्टी थाना पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी।कहा कि विगत बुधवार को रात्रि गश्ती के दौरान यह करवाई की गई है।जिसके दौरान वर्षों से चल रहे फरार आरोपी को पुलिस प्रशासन पकड़ने में सफल रहे हैं।इस नामजद अभियुक्त की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बासोपट्टी निवासी शिव नरेश पासवान के रूप में बताया गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि वषों से फरार आरोपी शिव नरेश पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।