अररिया/फारबिसगंज( ज्ञान मिश्रा)
ज्ञात हो की अमित आनंद फारबिसगंज में तीन वर्षों तक बीडीओ के रूप में अपनी सेवा देकर स्थानांतरित हुए है साथ ही अब फारबिसगंज के नए बीडीओ राजा राम पंडित होंगे। इस मौके पर राशिद जुनैद ने उनके बेहतर कार्यकाल के लिए उनका धन्यवाद किया साथ ही कहा कि एक अधिकारी के तौर पर इन्होंने जिस प्रकार अपने कार्यों का निर्वहन किया है इसके लिए हम सबों के हृदय में सदैव स्मरित रहेंगे। साथ ही कहा कि पूर्व में बाढ़ और कोविड-19 के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्य व आम लोगों की निस्वार्थ सेवा को लेकर आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपात स्थिति में जब भी कोई मजबूर या पीड़ित व्यक्ति की सूचना मिली हमने तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद सर को अवगत कराए और महोदय के द्वारा यथासंभव तत्काल सहयोग कर पीड़ितों को भोजन आदि की सहायता प्रदान की जाती रहीं थीं। जिससे मैं व्यक्तिगत तौर पर भी काफी प्रभावित रहा कि हर छोटी सी छोटी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कार्य संपादित करवा देना यह निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद सर की बहुत बड़ी खूबी थी जिसके लिए फारबिसगंजवासी सदैव उनको याद रखेंगे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.