नवगछिया प्रतिनिधि - नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने रविवार को मासिक क्राइम मीट में थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है अपराध नियंत्रण के लिए आपके संबंधित क्षेत्र में जो भी अपराधी फरार हैं, उसकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द कर लें. इसके लिये सभी थानाध्यक्ष एक रणनीति के तहत कार्य करें और जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. शराब बंदी पर भी एसडीपीओ काफी सख्त दिखे. एसडीपीओ ने कहा कि शराब बंदी के प्रति पुलिस काफी सजग है. लगातार शराब के धंधे से जुड़े लोगों और पीने पिलाने के शौकीन लोगों को पुलिस सलाखों के पीछे भेज रही है. उन्होंने कहा कि पूर्णतः शराब बंदी के लिये उन्होंने नवगछिया के रास्ते दूसरे जिले में जाने वाले शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिये एक अचूक रणनीति के तरत थानाध्यक्षों को कार्य करने का निर्देश दिया गया है. एसडीपीओ ने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा है कि जहां भी शराब खरीद बिक्री की सूचना मिले तो पुलिस को तुरंत सूचना दें. ऐसे लोगों का नाम गुप्त रखा जयेगा. एसडीपीओ ने सभी पुलिस कर्मियों को सघन गश्त करने, कांडों के निष्पादन में तेजी लाने और आम लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार करने का निर्देश दिया है. क्राइम मीट में सभी थानाध्यक्षों के साथ वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.