न्यूज़ डेस्क। आज देश में बढ़ते रसोई गैस के दामों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जन अधिकार पार्टी की महिला मोर्चा ने पटना के आर्ट कॉलेज के निकट हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में रसोई गैस और महंगाई के विरोध में हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया।
गैस सिलेंडर सर पर उठा कर किया विरोध :
अपने इस हल्ला बोल प्रदर्शन में महिलाएं अपने साथ गैस सिलेंडर ले कर आई थी। इसी सिलेंडर को लेकर महिलाएं मोदी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इन सभी का कहना है पेट्रोल सौ रुपए पार हो चुका है, जबकि गैस सिलेंडर के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसमें शामिल एक कार्यकर्ता ने हमें बताया मोदी सरकार सिर्फ मंत्री बदल रही है, अच्छे दिन का सिर्फ वादा किया गया था, हमको अब अच्छे दिन नहीं चाहिए हमको वही पुराने दिन वापिस दे दीजिए। नरेंद्र मोदी को अब इस्तीफा दे देना चाहिए तभी अच्छे दिन आ सकते है। भारत की जनता के साथ छल हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार देश में आई है तब से खाद्य पदार्थों की कीमतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। भाजपा ने चुनाव के समय जनता से कई वादे किए थे, जबकि अब भाजपा नींद में सो रही है।
आज आम आदमी अपना घर नहीं चला पा रहा जो व्यक्ति दिहाड़ी मजदूरी या प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं घर की रोजाना जरूरत की चीजें दिन प्रतिदिन आसमान को छूने लगी हैं।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.