मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट ।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुहबी बाजार के निकट बिजली के करंट लगने से एक बालक की मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर की यह घटना बताया जा रहा है.मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के महीनाथपुर गांव निवासी जयनारायण सहनी के 13 वर्षीय पुत्र रवि सहनी के रूप में किया गया है.स्थानीय लोगों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक बकरी चराने के लिए दुहवी बाजार के निकट बधार में गया हुआ था.जिसके दौरान बिजली का 11000 वोल्ट से करंट लग गया जिसके कारण मौके पर ही बालक ने दम तोड़ दिया.
हालाकि इस घटना की सूचना बासोपट्टी थाना को दी गई.जिसके तुरंत बाद बासोपट्टी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को घटना स्थल पर भेज कर मामले की जांच पड़ताल करने के लिए पुलिस पहुंची.इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस पहुंची हुई है.समाचार प्रेषण तक मृतक के घर पर परिजन शव के साथ विलाप करते थे.इधर पुलिस परिजन से घटना की जानकारी ले रही थीं.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.