न्यूज़ डेस्क। हाल ही में 21 जून को एडवांटेज केयर हेल्थ ऐप को लांच किया गया था. इस ऐप के आ जाने से अब एक क्लिक पर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवा मिलेगी. बिहार के जानेमाने सर्जन और पारस एचएमआरआई अस्पताल के सर्जरी विभाग के हेड डॉ. ए.ए. हई ने 20 जून को एडवांटेज केयर एप लांच किया था. यह एप की खासियत यह है कि एक क्लिक में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं घर पर मुहैया कराएगा. इस एप के माध्यम से पटनावासी घर पर मुफ्त एंबुलेंस सेवा और ऑक्सीजन जैसे कंसेंट्रेटर पा सकेंगे.
एप लांच के अवसर पर डॉ. हई ने कहा था कि महामारी के दौरान उनका अद्भूत अनुभव रहा। लोगों ने बहुत सारी परेशानियां झेली। जब महामारी शीर्ष पर था तब लोग परेशान थे कि कैसे ऑक्सीजन सिलेंडर और अस्पताल में बेड मिलेगा। एक रात तो उन्हें 50 कॉल आए। सभी ऑक्सीजन और अस्पताल में बेड की गुहार लगा रहे थे। इन सब समस्या से निजात दिलाने के लिए इस एप को लांच किया गया है।
एडवांटेज केयर हेल्थ ऐप पर प्रसिद्ध सर्जन और पारस एचएमआरआई में सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. ए.ए. हई रविवार चार जुलाई को लाइव रहेंगे। लाइव सेशन सुबह 9 से 10 बजे तक चलेगा। कोई भी व्यक्ति इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर के इस लाइव सत्र से जुड़ सकता है और स्वास्थ्य से जुड़ा सीधा सवाल कर सकता है।
ऐप डाउनलोड करें:
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.advantageCare
इस लिंक को आप गुगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकतें हैं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.