नवगछिया प्रतिनिधि - नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने मासिक अपराध गोष्ठी में थानाध्यक्ष समेत विभिन्न पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. एपी ने कहा कि नवगछिया पुलिस पंचायत चुनाव शांति पूर्ण ढंग से आयोजित हो उसके लिये तैयारी शुरू कर चुकी है. फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है जबकि चुनाव के मद्देनजर सीसीए थ्री में 26 लोगों का नाम प्रस्तावित किया गया है. चुनाव के मद्देनजर थानाध्यक्षों से रोज अपडेट लिए जा रहे हैं. संदिग्ध और सफेदपोशों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
पेपरलेस वर्क की तरफ बढ़ चुकी है पुलिस
एसपी ने कहा कि नवगछिया पुलिस पेपर लेस वर्क की ओर बढ़ रही है. एफआईआर के बाद की सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. अनुसंधानक डायरी भी लिखेंगे तो ऑनलाइन अपडेट करना होगा. एसपी ने कहा कि अभी विभिन्न थानों में यह कार्य ऑपरेटर कर रहे हैं लेकिन इस माह के अंत तक इस कार्य को पुकिसकर्मी थानाध्यक्ष खुद करेंगे.
बाइकरों और बिना मास्क वाले लोगों ने सिर्फ जून माह में दे दिए ₹3 लाख से ज्यादा रुपये
नवगछिया के एसपी सुशांत कयमार सरोज ने जनकारी देते हुए कहा कि सिर्फ जून माह में मास्क नहीं पहनकर नवगछिया के लोगों ने दे दिया ₹97 हजार का फाइन दिया है जबकि ट्रैफिक एक्ट का पालन नहीं कर बाइकरों ने दे दिए दो लाख 36 हजार रुपये दिए हैं. नवगछिया के एसपी ने दावा किया है कि जून महीने में नवगछिया पुलिस ने रिपोर्टिंग से सवा गुना ज्यादा मामलों का निष्पादन किया है. 7000 लीटर शराब बरामद किया गया है. 7215 लीटर शराब को बर्बाद किया गया. शराब अधिनियम से संबंधित मामलों में 37 दर्ज किए गए हैं जबकि 45 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. नवगछिया के एसपी ने कहा कि विगत दिनों घटनाएं तो हुई है लेकिन घटनाओं का उद्भेदन भी किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है.
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कोढ़ा गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया था जिसके बाद नवगछिया के कई छिनतई और लूट के मामलों का उद्भेदन हुआ और भागलपुर जिले के भी कुछ छिनतई और लूट से संबंधित मामलों का उद्भेदन किया गया. नवगछिया एसपी ने कहा कि अच्छा काम करने वाले थानों के पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई गयी है जबकि सुस्त पुलिसकर्मियों को चेतावनी देकर सुधार लाने और काम करने की नसीहत भी दी गयी है. साथ ही सघन गश्त करने और आम लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने का निर्देश भी दिया गया है. क्राइम मीट में एसडीपीओ दिलीप कुमार समेत वरीय पुलिस पदाधिकारियों और सभी थानाध्यक्षों की मौजूदगी थी.


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.