मधुबनी - बासोपट्टी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बासोपट्टी अंचल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धारणा दिया गया.मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर यह धरना दिया गया है.इसकी अध्यक्षता राजदेव ठाकुर के द्वारा किया गया है.
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव सिंह ने बताया कि बढ़ती महंगाई पेट्रोल, डीजल में वेहताशा वृद्धि, किसानों का ऋण मांफ हो, प्रखंड के सभी अस्पताल,उपस्वास्थ केंद्र एवं नए उपस्वास्थ्य केंद्र जानकीनगर को शुरू किया जाय साथ ही मनरेगा में हो रहे लूट घसोट, नलजल योजना में व्यापक धांधली, मास्क घोटाला, दाखिल खारिज में हो रही अवैध वसूली पर रोक, याश तूफान में ध्वस्त मकान, पेड़ गिरना, ग्राम रक्षा दल को नियमित रूप से रात्रि में गश्ती करने का आदेश, वासगीत पर्चा धारियों कब्जा दिलवाने भूमिहीनों को पर्चा देने, छूटे हुए गरीब परिवारों को राशन कार्ड मुहैया कराने, प्रधान मंत्री किसान निधि योजना का लाभ वंचित गरीब किसान परिवारों को मिले साथ साथ बंद किए गए पीएम किसान निधि योजना को पुनः जारी किया जाय.कहा कि शौचालय से वंचित परिवार को नाम जोड़ कर जिओ टैग कर अविलंब शौचालय की राशि भुगतान करने,जनवितरण प्रणाली में राशन, किराशन एवं अन्य किसान योजना का बंदर बांट करने को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगले 30 जून को कलेक्ट्रेट सभागार का घेराव में शामिल होंगे.
इसी दौरान अंचलाधिकारी हर्ष हरी से ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर बातचीत की गई.जिस पर अंचलाधिकारी हर्ष हरी ने आश्वासन देते हुए कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि सभी गरीब परिवार जो सरकारी लाभ से वंचित है उन्हें सरकारी योजना का लाभ जल्द से जल्द मिले.
मौके पर धरना में दीपन मंडल, रामवतार सिंह, विनोद प्रसाद सिंह, सत्यनारायण मुखिया, मनोज ठाकुर, पप्पू ठाकुर, वेचन कामत,सुबोध कामत, भोगी शर्मा, उदगार शर्मा,रवि सिंह ,जीतन सदा,रमेश चंद्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.