अररिया/फारबिसगंज(ज्ञान मिश्रा)
टीचर्स ऑफ बिहार के द्वारा रविवार को फेसबुक पेज पर ग्यारह बजे पूर्वाह्न से लैट्स टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मुख्य रूप से फेसबुक आईडी का हैक हो जाना, फ्रॉड कॉल का शिकार होना एवं कैसे बचाएं अपने फोन और लैपटॉप को इन हैकर्स और वायरस से? जैसे मुख्य विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।
उक्त जानकरी देते हुए टीचर्स ऑफ बिहार के प्रवक्ता रंजेश सिंह ने बताया कि इस वक़्त हम सबको मालूम है कि इस लाॅकडाउन में साइबर अपराधों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई? इसी से संबंधित 'साइबर सुरक्षा चुनौतियां एवं समाधान' विषय पर बात करने आ रहे हैं विश्वविख्यात साइबर अपराध और सुरक्षा विशेषज्ञ सह संस्थापक और सीईओ 'साइबरोपस इंफोसेक' मुकेश चौधरी। उन्होंने कहा कि जितना अधिक से अधिक संख्या में हो सके सभी लोग इस कार्यक्रम से जुड़कर लाभ लें। लाइव कार्यक्रम के दौरान दर्शक लोग साइबर सुरक्षा विषय पर अपना- अपना सवाल भी पूछ सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.