नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नवगछिया इकाई के द्वारा ऑनलाइन छात्र - युवा सम्मेलन ऑनलाइन मीटिंग ऐप के माध्यम से किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि आईएएस संदीप कुमार ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं ,युवाओं को संबोधित किया ।र्बैठक की शुरुआत परिषद गीत से की गई। बैठक का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने किया। अभाविप के विश्वविद्यालय संयोजक संजय झा ने सभी को विषय प्रवेश कराया। आईएएस संदीप कुमार ने छात्रों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में उन्हें कितनी सफलता मिलेगी यह उनके मेहनत पर निर्भर करता है। उन्होंने अपने छात्र जीवन में आए अनेक परेशानियों का वर्णन करके उससे किस प्रकार लड़ा जाता है उसका उदाहरण सहित बखान किया। संबोधन के बाद दर्जनों छात्र-छात्राओं और युवाओं ने अपना प्रश्न आईएएस संदीप कुमार के सामने रखा और उत्तर को गहराई पूर्वक समझा।सम्मेलन के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अभाविप नवगछिया के नगर मंत्री विश्वास वैभव ने किया। छात्र- युवा सम्मेलन में अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा, नगर सह मंत्री कृष्ण कुमार, मानस चिरानिया, ब्यूटी कुमारी, कोमल राज, अनुप्रिया, विभूति झा, खुशबू, संध्या सहित कई अन्य छात्र - छात्रा शामिल हुए।
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.