मधुबनी - लदानियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
गांवों की तरफ कोरोना के बढ़ते कदम को रोकने लिए प्रशासन ने आवश्यक एहतियात बरतनी शुरू कर दी है। यही कारण है कि बेलाही पंचायत की मुखिया संजू देवी व प्रतिनिधि वीरेन्द्र कुमार पासवान की मांग पर शुक्रवार को सीएचसी के अतिरिक्त पंयायत सरकार भवन सहोड़वा बेलाही में कैम्प लगाकर लोगों को वैक्सीन दी गई। 90 लोगों ने वैक्सीन ली।
वैक्सीन का लाभ दिलाने तथा स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करने केन्द्र पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि वीरेन्द्र कुमार पासवान, प्रदीप राय, संजय ठाकुर आदि ने बताया कि भारत में उपलब्ध सभी प्रकार की वैक्सीन कारगर व सुरक्षित हैं। जाति व धरम से ऊपर उठकर वैक्सीन करानी चाहिए। ऐसा करना स्वयं, राष्ट्र व मानवता के हित में है। कैम्प की जानकारी सीएचसी के प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार पासवान ने दी।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.