Header Ads Widget

दैनिक हिन्दी समाचार पत्र हिन्दुस्तान मधुबनी कार्यालय के ब्यूरो प्रमुख दीपकजी नहीं रहे



मधुबनी से आशीष झा / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

निर्भीकता पूर्वक पत्रकारिता करने वाले वाले दैनिक हिन्दी समाचार पत्र हिन्दुस्तान मधुबनी कार्यालय के ब्यूरो प्रमुख दीपकजी का असामयिक निधन शुक्रवार को सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में हो गया। वे कोरोना संक्रमित हो गये थे। उनके निधन पर पत्रकार, राजनीतिज्ञ, प्रशासक व सामाजिक कार्यकर्ता मर्माहत हैं। लोगों ने इसे दुखद बताते हुए गहरी संवेदना प्रकट की है। संवेदना प्रकट करने वालों में शंभूनाथ ठाकुर, प्रकाश मित्रवत, शैलेन्द्रजी, शशिजी, रतनजी, दुर्गेशजी, राजकुमारजी, कन्हैयाजी, रूमीजी, सुनीलदेवजी, भरतजी, मदनजी, सुरेशजी, शत्रुमर्दन जी, रविजी, पारसजी, दीपमजी, धर्मेंद्र जी, रोशनजी, उपेन्द्र सहनी, विष्णुदेव भंडारी, पूर्व विधायक उमाकांत यादव, रामकुमार यादव, राजेन्द्र यादव, इन्द्रमोहन मिश्रा, हरिश्चन्द्र यादव, सुभाष चंद्र झा,आशीष चन्द्र झा, अरुण कुमार, अमरेश यादव, ताराचंद प्रसाद, रामदुलार यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं। लोगों ने कहा कि वे पत्रकारिता जगत में निर्भीकता व बेबाकपन के लिए जाने जाते थे। जिले के पत्रकारों के साथ उनका दोस्ताना सम्बंध था। उनका व्यक्तित्व शानदार था। उनकी जिन्दादिली देखते बनती थी। हरपल कुछ सीखना और सिखाना इनकी खूबसूरती थी। उनके निधन से निष्पक्ष पत्रकारिता का भारी नुकसान हुआ है। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए लोगों से प्रार्थना की है।