अभविप ने रंगरा में किया भोजन का वितरण



नवगछिया - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विस्तार केंद्र रंगरा के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा में भोजन वितरण किया गया. करीब 100 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया. इस अवसर पर संगठन के जिला संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि अभाविप के आयाम स्टूडेंट फोर सेवा के माध्यम से विभिन्न जगहों पर सेवा कार्य किया जा रहा है. इस विकराल महामारी में हम सभी को सकारात्मक सोच के साथ कोरोना को पराजित करना है. मौके पर अभाविप के कार्यकर्ता अनुराग कुमार आर्य, बेचन कयमार, लक्ष्मी कुमारी, शिवानी कुमारी, स्नेहा कुमारी, बमबम मोदी, प्रशांत मोदी, आदर्श आर्य समेत अन्य भी मौजूद थे.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ