नगर अध्यक्ष पत्नी पति ने करवाया वैक्सिनेशन



नवगछिया - नवगछिया नगर परिषद के अध्यक्ष प्रीति कुमारी और उनके पति सह प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने गुरुवार को नवगछिया स्थित वैक्सिनेशन सेंटर पर अपना वैक्सीनेशन करवाया है. वैक्सीनेशन के बाद प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने कहा कि वैक्सीनेशन के बाद वे पूरी तरह से ठीक ठाक हैं और इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं होती है. कोरोना से लड़ाई में एकमात्र सटीक हथियार के रूप में हमारे पास वैक्सीन ही है. इसलिए हर जिम्मेदार नागरिक को वैक्सीनेशन अवश्य करवाना चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ