मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड के बीडीओ अखिलेश्वर कुमार के पिता नागेश्वर ठाकुर का निधन को हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनका निधन गया जिले के एरकी बेलागंज गांव स्थित आवास पर हो गया। उनका दाहसंस्कार गया में किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र बीडीओ श्री ठाकुर ने दी। वे अपने पीछे पुत्र, पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर सीओ निशीथ नंदन, बीपीआरओ नरेंद्र प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, जिप सदस्य रामाशीष पासवान, प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, जदयू नेता सत्यनारायण साफी, उपप्रमुख मनोज कुमार यादव, सरोज यादव, भोगेन्द्र यादव, प्रणव कुमार पप्पू, विजय राम, मुखिया गणेश प्रसाद यादव, विमला देवी, बेचूनारायण सहनी, संजू देवी, राहुल मंडल, सपना रानी, सत्यदेव सिंह, कपिलदेव साफी समेत सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.