नवगछिया प्रतिनिधि - सरकार द्वारा घोषित किये गए लॉक डाउन का पालन सख्ती से हो इसके लिये रविवार को देर शाम नवगछिया के एसडीओ इंजीनियर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में मास्क जांच अभियान चलाया गया. जांच अभियान में नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार समेत आस पास के पांच थानों की पुलिस थी. इस क्रम में पदाधिकारियों की टीम कई संस्थानों में गयी और दुकानदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि खुद भी मास्क लगाएं और जो ग्राहक आये उन्हें बिना मास्क के कोई सामान नहीं दें. विभिन्न मॉल के संचालकों को नवगछिया एसडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि बिना मास्क का वे बिलिंग ही न करें. इस दौरान महाराज जी चौक पर बेवजह पुलिसकर्मियों से उलझ जाने और मास्क नहीं पहनने के एवज में फाइन नहीं देने वाले एक युवक को पुलिस ने तात्कालिक रूप से हिरासत में भी ले लिया है. दूसरी तरफ नवगछिया में कई वैसे लोग भी बिना मास्क के पकड़े गए जो समाज में बेहद संभ्रांत और बुद्धिजीवी वर्ग की पहचान रखते हैं. बिजली विभाग के भी एक कनीय अभियंता को नवगछिया बाजार में बिना मास्क के ही घूमते पकड़ा गया और चालान भी काटा गया. जानकारी मिली है कि प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा चलाए गए मास्क चेकिंग अभियान में 50 से अधिक लोगों से जुर्माना वसूला गया है और यह हिदायत देकर छोड़ा गया है कि आएंगे वह बिना मास्क नहीं दिखेंगे. नवगछिया के एसडीओ इंजीनियर अखिलेश कुमार ने कहा कि पूरे देश में एक बार फिर से कोविड-19 बैक हो गया है. नवगछिया में भी 14 नए कोविड-19 के मामले सामने आए हैं. ऐसी स्थिति में लोग अगर अपने घर से निकले तो माफ जरूर पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.