भाजपा जिला अध्यक्ष ने जहांगीरपुर बैसी गांव में चल रहे कटाव का लिया जायजा

रंगरा - प्रखंड रंगरा के कोसी तटीय जहांगीरपुर बैसी में चल रहे भीषण कटाव का जायजा सोमवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने लिया है. जिला अध्यक्ष ने कहा कि कटाव की स्थिति बेहद खौफनाक है. विगत एक माह में करीब 1 किलोमीटर के क्षेत्र में कोसी नदी ने कहीं पचास तो कहीं एक समिति का कटान किया है. ऐसी स्थिति में अगर कटाव को नहीं रोका गया तो जहांगीरपुर वैसी गांव की एक बड़ी आबादी बेघर हो जाएगी. जिला अध्यक्ष ने मौके से ही कार्यपालक अभियंता को फोन से जल्द से जल्द कटाव निरोधी कार्य शुरू करवाने की बात कही है. जिला अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ