सावित्री पब्लिक स्कूल की छात्रा अंशु का सैनिक स्कूल चयन परीक्षा में मारीबाजी


नवगछिया : नवगछिया के नयाटोला वार्ड 23 निवासी पंकज कुमार दिनकर की पुत्री अंशु कुमारी का चयन सैनिक स्कूल ग्वालपाड़ा आसाम के लिए हो गया है. अंशु वर्तमान में नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल छात्रा है. सैनिक स्कूल में अंशु के चयन होने पर अंशु कुमारी के पिता पंकज कुमार दिनकर, माता बरखा कुमारी, दादा कामेश्वर प्रसाद साह, छोटा भाई अंशु ने मिठाई खिलाकर उसे बधाई दी है. इधर अंशु के सैनिक स्कूल की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक रामकुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्राचार्य जरीन बहाव ने उन्हें शुभकामनाएं दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ