एक शराबी ने महिला के घर में घुस कर जान से मारने की कोशिश..प्रथमिकी दर्ज



मधुबनी - बासोपट्टी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत महिनाथपुर गांव में एक महिला के घर में घुस कर धारदार हथियार से मारने की कोशिश की.जिसको लेकर बासोपट्टी थाना में महिला ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है.दिए गए आवेदन के अनुसार बताते चलें कि शनिवार साम को करीब साढ़े सात बजे महिला अपने घर के अंदर अपने 3 वर्ष के बच्चे को खाना खिला रही थी.उसी समय मैनेजर सहनी हाथ में दबिया लिए शराब के नशे में चूर होकर महिला के घर के अंदर घुस गया और महिला के बच्चे के ऊपर वार किया.लेकिन बच्चे को लेकर चिल्लाती हुई महिला घर से बाहर भाग निकली.उसके बाद महावीर मंदिर के निकट महिला अपने बच्चे के साथ पहुंच गए.इतने में ग्रामीण जूट गए और उस शराबी को ग्रामीण के सहयोग से पकड़ कर बांध दिया गया.साथ ही स्थानीय चौकीदार के हवाले कर दिया गया.इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदल यादव ने बताया कि दिए गए आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है.साथ ही शराबी मैनेजर सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ