प्रतिनिधि बिहपुर - बिहपुर पूरब के मिल्की डयोढ़ी गांव में असमाजिक तत्वों द्वारा मिल्की गांव के ही अशोक मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, अरविंद मिश्रा एंव निखिल मिश्रा के करीब डेढ़ बीघा खेतों आग लगा दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मौके पर पहुंचे बिहपुर थाना ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया. इस बावत बिहपुर थाने में आवेदन भी दी गई है. आग लगने की जगह से करबी थोड़ी दूर पर दाता मांगनशाह का मेला भी लगा हुआ है.
खगड़ा में बांस बिट्टा में लगी आग, अफरातफरी
उधर नवगछिया परबत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा गांव के विनोद सिंह के खेत मे लगे बांस बिट्टा में अचानक आग लग जाने से गांव में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. आग लगने के बाद लोगों की भीड़ वहां पर जमा हो गई और आग पर काबू पाने कंव लिए प्रयास में जूट गई. आग लगने की सूचना भाजपा नेता धीरज कुमार ने परबत्ता पुलिस को दिया सूचना मिलने परबत्ता पुलिस ने अग्नि शमन को सूचना दी. सूचना मिलने पर अग्नि शमन दस्ता मौके पर पहुचीं जहां ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. बांस बिट्टा में आग कैसे लगी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली हैं. ग्रामीणों ने कहा की अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो तीन सौ एकड़ में लगी गेंहू की फसल जलकर राख हो जाती.


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.