जिला - पटना।
बिहार के पालीगंज में एक महिला का शव बधार में शीशम में पेड़ से लटका मिला है। शव की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लोग हत्या और आत्महत्या की बातें करने लगे। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों एंगल पर जांच की जा रही है।मिली जानकारी के मुताबिक, मामला नगरबाज़ार से सटे दरियापुर गांव का है। यहां पेड़ पर महिला के शव के लटकने की खबर सुन लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला की पहचान मिल्की निवासी करिवा उर्फ राजू मांझी की 22 वर्षीय पत्नी रुनिया देवी के रूप में कई गई। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पालीगंज थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवायाइधर मृतक महिला के परिजन घटना के बाद से ही फरार हैं। उनके घर पर ताला लटका हुआ है। लोग हत्या और आत्महत्या को लेकर बातें कर रहे हैं।
इनसब के बीच घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पुलिस ने पूछताछ की और फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल पालीगंज पहुंचाया।इस मामले पर पालीगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामला हत्या का है, या आत्महत्या का, इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मृतक महिला के घरवाले फरार हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए हर संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.