मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।
बासोपट्टी थाना पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ कई अलग अलग जगहों पर शराब तस्कर को पकड़ने के लिए छापेमारी किया.मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि शुक्रवार को एसआई नन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में बुंदेलखंड बासोपट्टी बाजार सहित कई अन्य जगहों पर छापेमारी की गई है.जिसके दौरान 46 बोतल शराब भी बरामद किया गया है.जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदल यादव ने बताया कि बासोपट्टी पूर्वी निवासी सुट्टा पासवान के किराना स्टोर के पीछे से 46 बोतल शराब बरामद किया गया है.साथ ही उन्होंने यह बताया कि छापेमारी और भी कई अलग अलग जगहों पर डॉग स्क्वॉड के साथ किया गया.हालाकि पुलिस को और जगहों पर कुछ नहीं मिल पाया.साथ ही कहा कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.