9वां राष्ट्रीय प्रयास नाटृय महोत्सव मेला 2021 की हुई शुरुआत...05 मार्च से 09 मार्च तक कालीदास रंगालय में चलेगा कार्यक्रम

 



न्यूज़ डेस्क। शुक्रवार से राष्ट्रीय प्रयास नाटृय महोत्सव मेला 2021 की शुरुआत हो गई। पद्मश्री बंसी कौल को समर्पित यह नाटृय मेला 05 मार्च से 09 मार्च तक कालीदास रंगालय में चलेगा। कार्यक्रम के पहले दिन मिथिलेश सिंह द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक "देवर मिसिर" मंचन हुआ।अश्लीलता जैसे संगीन विषय को लेकर जागरुक अभियान भी इस नुक्कड़ नाटक में देखने को मिली।

फिलहाल पटना वासियों को इस नाटृय महोत्सव मेला में एक से एक बढ़ कर नुक्कड़ नाटक देखने को मिलने वाले हैं। इस मेले में खास रहे मणिपुर से आए कलाकर हैं जो मार्शल आर्ट का करतब दिखा कर सबको अपनी ओर आकर्षित करने पर मजबूर किए हुए हैं।

इसके इलावा शनिवार को मकबरा का रखवाला नामक नाटक का मंचन होने वाला है।जनकपुर धाम,नेपाल से वीर बहादुर महतो के निर्देशन में नेपाल से आए कलाकार " लत" नामक मगही नाटक का मंचन करेंगे।

नाटृय महोत्सव में लोक गीतों की भी बहार देखने को पटनावासी को मिलने वाली है, साथ ही साथ पी के सिंह जादूगर भी अपना जादू दिखा कर लोगो का मनोरंजन करने वाले है यही नहीं हास्य कवि शंबु शिखर भी अपने अंदाज़ में कविता के माध्यम से लोगों को हंसने पर मजबूर करने वाले हैं ।

इस नाटृय महोत्सव में अभिनेत्री सोनल झा एवम मोना झा भी रंगमंच पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं।

होने वाले कार्यक्रम

05 मार्च - देवर मिसिर

06 मार्च - मकबरे का रखवाला

07 मार्च - लत

08 मार्च - राम की शक्तिपूजा

09 मार्च - Songs of the Nymphs











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ