नवगछिया : नवगछिया सहित आसपास के इलाकों में महाशिवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया. महाशिवरात्रि को लेकर सुबह से ही गांव घर के शिवालयों एवं मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना को लेकर लगी हुई थी. मंदिर की घंटियां की आवाज एवं बाबा भोले के जयकारे से पूरा वातावरण भक्ति में हो रहा था. वही महाशिवरात्रि को लेकर नवगछिया के विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा स्नान को लेकर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. नवगछिया के जहान्वी चौक गंगा घाट पर गंगा स्नान कर जल भरकर शिव भक्तों ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक किया। जहान्वी चौक महादेव मंदिर में भी पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. जहान्वी चौक गंगा घाट से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल भरकर सिंघेश्वरस्थान में जल अर्पण के लिए बाबा के जयकारे लगाते हुए पैदल प्रस्थान कर रहे थे. वही बड़ी संख्या में भक्तों ने नवगछिया के जगतपति नाथ महादेव मंदिर में भी भगवान भोले का जलाभिषेक किया. महाशिवरात्रि के मौके पर जगतपति नाथ महादेव मंदिर में बाबा का भव्य श्रृंगार पूजा किया गया. वहीं देर काम बाबा का भव्य बरात शोभायात्रा निकाला गया. बरात शोभायात्रा में ढोल नगाड़े के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया. देर रात महादेव मंदिर के माता पार्वती एवं भगवान भोले का पूरी विधि विधान से विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया.
- महाशिवरात्रि को लेकर एसपी ने विधिव्यावस्था का लिया जायजा
महाशिवरात्रि को लेकर एसपी सुशांत कुमार सरोज ने घूम घूम कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया सुबह वे बिहपुर के मरवा गांव में स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ धाम मंदिर पहुंचे जहां में उन्होंने पूजा-अर्चना भी की एवं इस दौरान उन्होंने वहां की विधि व्यवस्था का जायजा लिया. मौके पर उन्होंने बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर अमर विश्वास, बिहपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. उन्होंने संध्या समय नवगछिया शहर का पैदल मार्च कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.