प्रखंड क्षेत्रों में पोषण अभियान के अंतर्गत अन्नप्राशन दिवस मनाया गया.



सुनील कुमार कि रिपोर्ट

 चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को बेहतर पोषण प्रदान कराने के उद्देश्य से पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में अन्नप्राशन दिवस मनाया गया. जिसमें 6 माह से ऊपर के बच्चों को अनुपूरक आहार का सेवन कराया गया. पोषक क्षेत्र के शिशुओं को खीर खिलाकर इसकी शुरुआत की गयी तथा धात्री माताओं को भी पूरक पोषाहार के विषय में एवं साफ़- सफाई के बारे में जानकारी दी गयी.इस दौरान क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को भी पोषण पर जानकारी दी गयी. इसके अलावा गर्भ के समय की खान-पान और परहेज के बारे में भी महिलाओं को विस्तार से बताया गया.प्रखंड के कमलगढ़ गांव में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 65 पर सेविका प्रियंका कुमारी के द्वरा अन्नप्राशन कराया गया.पिरामल स्वास्थ के बिटीओ सिद्धार्थ शंकर ने महिलाओं को में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी. सात खाद्य सामग्री के बारे में विस्तार से बताया गया.अनुपूरक आहार की जरूरत एवं फायदे की जानकारी दी गई.

इस दौरान माताओं को बुलाकर बच्चों के लिए 6 माह के बाद के उपरी आहार की जरूरत के विषय में भी जानकारी दी गयी. सेविका ने बताया 6 माह से 9 माह के शिशु को दिन भर में 200 ग्राम सुपाच्य मसला हुआ खाना, 9 से 12 माह में 300 ग्राम मसला हुआ ठोस खाना, 12 से 24 माह में 500 ग्राम तक खाना खिलाऐं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ