नवगछिया - नवगछिया के आजाद हिंद मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने पिछले दिनों विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर सड़क हादसे में मारे गए तुलसीपुर निवासी 45 वर्षीय मजदूर प्रकाश यादव उर्फ लुखी यादव के परिजनों की सुध शुक्रवार को ली है. श्री यादव ने कहा कि प्रकाश की मौत के बाद उसका पूरा परिवार बेसहारा हो गया है. मृतक मजदूर को चार पुत्रियां एवं दो पुत्र हैं, जो भूमिहीन है. प्रकाश अपने परिवार ने इकलौते कमाई करने वाले सदस्य थे. राजेंद्र यादव ने कहा कि प्रकाश के बेसहारा परिजनों को मुआवजे की सख्त जरूरत है. उन्होंने इसके लिए स्थानीय प्रशासन और सरकार से ₹1000000 मुआवजा देने की मांग की है. श्री यादव ने कहा कि जरूरत पड़ी तो बेसहारा परिवार को हक दिलाने के लिए आंदोलन भी किया जाएगा. मालूम हो कि बिहपुर विधानसभा के विधायक इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने भी पिछले दिनों विधानसभा में पीड़ित परिवार को ₹500000 मुआवजा देने की मांग सरकार से की थी.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.