मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड के महथा गांव निवासी पावरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड ऑफ इंडिया के पूर्व सीएमडी इन्दुशेखर झा की माता निर्मला देवी (90) का निधन हो गया। निधन उनके छोटे पुत्र नवीन कुमार झा के रिवा मध्यप्रदेश स्थित निवास पर शुक्रवार की देर रात हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को इलाहाबाद स्थित संगम नदी के श्मशानघाट में किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र पूर्व सीएमडी व विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य इन्दुशेखर झा ने दी। निर्मला देवी मधुर स्वभाव की महिला थीं। उन्होंने आजीवन अपने परिवारिक सदस्यों के बीच समन्वय बनाये रखा। उनके दिए सिद्धांत व सुझाव के कारण उनके बड़े बेटे ने सीएमडी, चेयरमैन व विद्युत विनियामक आयोग में सदस्य पद तक की यात्रा तय किया।
इस निधन पर लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है। शोक व्यक्त करनेवालों में सांसद आरपी मंडल, विधायक मीणा कुमारी, प्रो. रामप्रसाद सिन्हा, अजय कुमार झा, जिला पार्षद रामाशीष पासवान, मुखिया तेतरी देवी, कृष्ण कुमार झा, विनोद कामत, बीके झा, वीरेन्द्र कुमार झा, रामावतार यादव, रामनारायण चौधरी, दीपनारायण साह, रामदयाल यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.