आइसा-आरवाईए ने नवगछिया में किया प्रतिवाद प्रदर्शन


नवगछिया - राज्य व्यापी प्रतिवाद प्रदर्शन के तहत वैशाली चौक नवगछिया के समक्ष आइसा-आरवाईए के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया. इस मौके पर आयोजित प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए आइसा-आरवाईए के नेतावों ने कहा की लाठी-गोली, वाटर कैनन की बरसात, आंशु गैस की गोले और युवा विधायक समेत सैकड़ों छात्रों-युवाओं पर फर्जी मुकदमे कर देने से 19 लाख रोजगार के वायदे से नीतीश कुमार पीछे भाग रहे हैं. बर्बर पुलिसिया दमन के जरिए इसे दबाने की कोशिश कर रहे हैं. इसे बिहार के छात्र - युवा कामयाब नहीं होने देगा. 


इस बार नीतीश कुमार के 19 लाख रोजगार के वायदे को जुमला नहीं होने देगा. वक्ताओं ने कहा कि शांति पूर्ण प्रदर्शन पर किए गए लाठी चार्ज, आंशु गैस के गोले छोड़े जाने से सैकड़ों छात्र - युवा घायल हैं. उन्होंने कहा कि 19 लाख रोजगार के नीतीश कुमार वादा निभाएं नहीं तो इस्तीफा दे बर्बर दमन के जिम्मेवार पटना एएसपी, डीएसपी, और थानेदार समेत दोषी पदाधिकारियों को अविलंब निलंबित करने की भी मांग की गयी. प्रतिरोध प्रदर्शन को संबोधित किए इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय, आइसा के राज्य कार्यकारणी सदस्य प्रवीण कुशवाहा, आइसा नेता हेमंत कुमार, इनौस के जिला सह संयोजक प्रमोद मंडल,सरवन कुमार, रंजीत कुमार, रोहित कुमार, कुमार,,कन्हैया कुमार, नीतीश कुमार, विकास कुमार सहित अन्य भी थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ