प्रतिनिधि ढोलबज्जा : कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत आश्रम टोला कदवा में सोमवार की शाम जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गया. मारपीट बालदेव यादव के दो बेटे कुनकुन यादव व नित्यानंद यादव के बीच हुआ. जिसमें नित्यानंद यादव के बेटे ब्रजेश कुमार के द्वारा चाचा कुनकुन यादव को देशी पिस्तौल के बट से मार कर सर फोड़ दिए जाने की बात बताया जा रहा है. वहीं कुनकुन यादव की पत्नी जुली देवी को भी बुरी तरह मारकर बेसुध कर दिए जाने की बात सामने आई है. ग्रामीणों का कहना है कि- मारपीट के बाद भी बालदेव यादव के तीसरे बेटे विवेकानंद यादव के घर ब्रजेश कुमार देशी पिस्तौल लेकर आया और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान मारने के धमकी देने लगे. जहां कुछ ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया. देर रात को जख्मी कुनकुन यादव लिखित शिकायत करने कदवा थाना पहुंचे हुए थे. एएसआई संजय कुमार ने बताया कि- पहले घायलों को इलाज के अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा जा रहा है. पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.