कस्माबाद पहुंच अग्नीपीड़ीत से मिले सांसद व पुर्व सांसद लिया जायजा मड़वारी युवा मंच भागलपुर ने भेजी राहत सामग्री


प्रतिनिधि नारायणपुर - प्रखंड के बैकंठपुर दुधैला पंचायत के कस्माबाद में मंगलवार को आग लगने से लगभग चार सौ घर के साथ पुरा गांव जलकर राख हो गया था बीडीओ सीओ के द्वारा प्लास्टिक सीट,कंबल के साथ सहायता राशि अग्नीपीड़ीतों को दी गई थी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नवगछिया एसपी,एसडीपीओ ने जायजा लेकर सुरक्षा का आश्वासन दिया था गुरुवार को सांसद अजय मंडल,पुर्व सांसद बुलो मंडल भी कस्माबाद पहुंच अग्नीपीड़ीत से मिलकर सहयोग करने का आश्वासन दिया वहीं भागलपुर मड़वारी युवा मंच के अध्यक्ष संजय अग्रवाल कस्माबाद पहुंच अग्नीपीड़ीत के बीच बैडशीर्ट, कपड़ा,साया साड़ी ब्लाउज,चावल,दाल,आलू का वितरण कर हर संभव सहयोग करने की बात कही वही मुखिया अरविद मंडल के द्वारा कस्माबाद में अग्नीपीड़ीतों को पका पकाया भोजन करवाया जा रहा है वहीं समाजसेवी अरूण मंडल युवाओं की टोली के साथ हर संभव सहयोग करने के लिए अग्नीपीड़ीत परिवारों के बीच मुस्तैद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ