नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया जीरो माइल के पास से वाहन चेकिंग के दौरान नवगछिया पुलिस एक कार से भारी मात्रा में बीयर बरामद किया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा बाजार निवासी मुकेश कुमार मंडल एवं सुमन कुमार शामिल है. शराब बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों कारोबारियों एवं कार को जब्त कर लिया है. कार से कुल नो कार्टून के आसपास बीयर का केन बरामद किया गया है. नवगछिया थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में विदेशी शराब को तस्करी के लिए लाया जा रहा है. सूचना के आलोक में नवगछिया जीरो माइल के पास चेकिंग अभियान शुरू किया गया. इस दौरान एक उजले रंग की इको स्पोर्ट कार कार को रोका गया. पुलिस कार की तलाशी ली गई तो कार की डिक्की से नो कार्टून केन बियर की बरामदगी की गई. इस कार्रवाई के दौरान कार पर सवार दोनों शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी मिली है कि दोनों शराब कारोबारी झारखंड के गोड्डा से शराब लेकर चला था. कारोबारियों को ढोलबज्जा जाना था. जिस कार से शराब बरामद की गई है वाह कार भी गिरफ्तार शराब कारोबारी मुकेश कुमार का है. मुकेश अपनी ही कार से बियर को लेकर आ रहा था. थाना अध्यक्ष ने कहा कि कार्य से बीयर बरामद किए जाने के मामले में नवगछिया थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.