रंगरा - जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर के आदेश के आलोक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंगरा चौक विजय कुमार झा द्वारा लिए गए निर्णय के फलस्वरूप राजकीय संत विनोबा उच्च विद्यालय तीनटंगा दियारा प्रखंड रंगरा चौक जिला भागलपुर में प्रभार संबंधी मामले को मुकेश मंडल वरीय प्रखंड साधन सेवी रंगरा चौक मुकेश मंडल के नेतृत्व में सुलझाते हुए सोमवार को प्रेमपूर्ण एवं स्नेहिल वातावरण में प्रभार हस्तांतरण कराया गया. निवर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक सियाराम जयसवाल के द्वारा नए प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार का माल्यार्पण किया गया.
संजीव इसी विद्यालय से पढ़ें हैं और आज उसी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर आसीन हुए हैं. विदित हो इस विद्यालय में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का कई बार आगमन हो चुका है. 1983 में स्थापित यह विद्यालय वित्त रहित संचालित हो रहा था वर्ष 2013 में राज्य सरकार द्वारा विद्यालय का अधिग्रहण करते हुए सरकारीकरण किया गया. वर्ष 2018 में विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को भी सरकारी शिक्षक के रूप में सामंजित कर दिया गया है. करीब 6 बीघा क्षेत्रफल वाले विद्यालय में 500 से अधिक वर्ग 9 एवं 10 में छात्र अध्ययनरत हैं. विद्यालय भवन निर्माण में स्थानीय जन सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.