विकास दिवस के रूप में मनाया गया नीतीश कुमार का जन्मदिन


रंगरा - रंगरा के भवानीपुर गांव स्थित बूथ नंबर 139 पर नीतीश कुमार का जन्मदिन समारोह पूर्वक केक काट कर मनाया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व गोपालपुर विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती कर रहे थे. तो सभा की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष कुंदन कुमार कर रहे थे. अपने संबोधन में त्रिपुरारी कुमारी भारती ने कहा कि नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास को स्थापित कर नीतीश कुमार ने समाजवाद को नये सिरे से स्थापित किया है. उनके जन्मदिन पर हमलोग कामना करते हैं कि भगवान उन्हें शतायु बनाएं. त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि जिस दी हमारे नेता नीतीश कुमार का जन्मदिवस है उसी दिन मेरा भी जन्मदिन है. मौके पर कई वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया. 


इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेंद्र यादव, जदयू के वरिष्ठ नेता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश चंद्र पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद रजा, चिकित्सक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर दीपक कुमार, पंचायत अध्यक्ष कुंदन कुमार, भवानीपुर अनिल पोद्दार, पंकज पोद्दार मदन दास, पूनम कुमारी, बिंदु देवी, चंदन कुमार, प्रीतम कुमार, संकल्प भारती, काव्या भारती, यीशु कुमार, आनंद कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

मुख्यमंत्री का मनाया गया जन्मदिन

प्रतिनिधि बिहपुर - प्रखंड के दयालपुर गांव में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार के जन्मदिन पर जदजू युवा संगठन के जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के अध्यक्षता में केक काट कर जन्मदिन मनाया गया । मौके झंडापुर पूबर पंचायत के मुखिया ललीत कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, राकेश झा,मुन्ना झा,रिंकू झा , सहित जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे. 

विकास दिवस का मनाया गया विकास दिवस
 
नवगछिया संगठन जिला जदयू के जिला कार्यालय में जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नीतीश कुमार के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि विकास पुरुष के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में बूथ स्तर तक हजारों कार्यकर्ताओं ने मनाया. नीतीश कुमार ने बिहार की तकदीर और तस्वीर बदल दी है. उन्होंने विकास की लंबी लकीर खींच दी है जो इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा. जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार जेपी, लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के समाजवादी विचारधारा के असली वारिस हैं. समावेशी विकास और सामाजिक न्याय के पूरोधा नीतीश कुमार युग पुरुष हैं. मौके पर शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, मीडिया सेल जिला संयोजक प्रिंस पटेल, रूपक पटेल, संजीव कुमार, हरशंभू सिंह, त्रिपुरारी कुमार भारती, सुरज कुमार, अमन कुमार, किरण झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ