न्यूज डेस्क। पटना वासियों को जल्द ही आर ब्लॉक चौराहे से जीपीओ गोलंबर तक जाने में अब जाम से छुटकारा मिलने वाला है। 25 मार्च को मुख्य मंत्री नीतीश कुमार इस कनेक्टिंग ब्रिज का उद्घाटन करने वाले हैं। उद्घाटन समारोह में उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के अलावा बिहार सरकार के कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे।इस ब्रिज का उद्घाटन नवम्बर 2018 में ही हो जाना था परंतु कोरोना वह अन्य कारणों से इसे समय पर नहीं बनाया जा सका, पर अब होली से पहले इस ब्रिज को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
दरअसल आर ब्लॉक से जीपीओ जाने में मौजूदा ब्रिज में जाम के कारण घंटो लग जा रहा है जिसमें समय और ईंधन दोनो का खर्च बचेगा।24 मार्च तक बिहार विधानसभा का सत्र चलने के कारण इस का उद्घाटन का दिन चार दिन आगे कर दिया गया है ।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.