सुनील कुमार की रिपोर्ट शेखपुरा
शुक्रवार को चेवाडा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिंतावनचक गांव के समीप एक बाईक से कुचला कर एक आठ वर्षीय बालिका नेहा कुमारी बुरी तरह घायल हो गई। घायल बालिका लुटौथ गांव निवासी पुकार पासवान की पुत्री बताई गई है। सूत्रों ने बताया कि बालिका अपने चाचा के साथ एक बाईक पर सवार होकर लखीसराय जा रही थी। रास्ते में चिंतावनचक गांव के समीप बालिका बाईक से उतर कर सड़क किनारे के एक चापकल से पानी पीने चली गई। पानी पीकर वह अपने चाचा के बाईक पर बैठने हेतु सड़क पार कर रही थी।तभी सामने से आ रहे एक बाईक सवार ने बालिका को धक्का मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल अवस्था में बालिका को इलाज हेतु शेखपुरा लाया गया। बेहोशी की हालत में उसे सघन इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया। बालिका की हालत नाजुक बताई गई है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.